{"_id":"5c7adb47bdec2273970e5fd9","slug":"41551555399-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईदगाह की गुंबद क्षतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना बन्ना देवी क्षेत्र के गांव ऊदला इलियासपुर स्थित ईदगाह की गुंबद को क्षतिग्रस्त करने के मामले में एक अज्ञात के खिलाफ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा प्रधान साबिर की तहरीर पर दर्ज किया गया। अब पुलिस अज्ञात की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र के लोगों को रोष ठंडा हुआ।
गौरतलब है कि शुक्रवार को बाइक रैली निकाल रहे लोगों में से कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव के बाहर बनी ईदगाह की दो गुंबदों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया था।
बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त गुंबदों को फिर से सही कराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस प्रकरण में गांव के प्रधान साबिर की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक अज्ञात की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।