फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देनदारी को लेकर वितीय संस्थान में हंगामा

देनदारी को लेकर वितीय संस्थान में हंगामा

Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
देनदारी को लेकर वितीय संस्थान में हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रामघाट रोड पर क्वार्सी थाने के पास एक वित्तीय संस्थान में देनदारी को लेकर निवेश करने वाली कुछ महिलाओं ने हंगामा काटा। संस्थान के पदाधिकारियों ने आठ दिन में पैसा वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

रामघाट रोड पर एक कारपोरेट वित्तीय संस्था की शाखा है। यहां पर इनके एजेंट लोगों को पालिसी प्रदान करके उनका धन निवेशित करते हैं। सोमवार को एजेंटों की एक बैठक थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ महिलाएं भी आ गई। महिलाओं का कहना था कि उनकी पालिसी समय से पूरी हो जाने के बाद भी उनका पैसा उनको नहीं दिया जा रहा है। बार बार चक्कर काटने पर अभद्रता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होने पर निदेशक स्तर के अधिकारी और स्थानीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आठ दिन का समय दें, उनका शेष भुगतान हो जाएगा। जिस पर सहमति बन गई।

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं की पालिसी मैच्योर हो गई है। औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। दिए गए समय अवधि में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed