फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हथौड़ा सिर पर मारकर हत्या के बाद टिर्री लूटने वाले गिरफ्तार

हथौड़ा सिर पर मारकर हत्या के बाद टिर्री लूटने वाले गिरफ्तार

Mon, 11 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हथौड़ा सिर पर मारकर हत्या के बाद टिर्री लूटने वाले गिरफ्तार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के क्वार्सी से सटे बाईपास इलाके में टिर्री भाड़े पर ले जाकर उनको लूटने के इरादे से चालकों की हत्या करने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात है कि यह गैंग हथौड़ा सिर पर मारकर चालक की हत्या करते आ रहे थे। पुलिस को यह सफलता ज्वालापुरी के टिर्री चालक की हत्या में सुरागरशी के दौरान मिली है। एसएसपी ने इस सफलता पर पुलिस टीम को नकद इनाम से सम्मानित करने की घोषणा की है।


एसएसपी अजय कुमार साहनी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शनिवार रात वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव दुबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने क्वार्सी चौराहे से बाईपास की ओर जीवनगढ़ पुलिया के पास से तीन बदमाशों को मय लूटी गई टिर्री व हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा सहित बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा उनकी निशानदेही पर लूटी गई टिर्री का एक ढांचा भी बरामद किया है। थाने लाकर इन अपराधियों से हुई पूछताछ में स्वीकारा कि उन्होंने पहली घटना को 5 जून की रात 11 बजे अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उस रात 16 वर्षीय चांद पुत्र जफर निवासी जीवनगढ़ गली नंबर 8 क्वार्सी टिर्री लेकर क्वार्सी चौराहे पर घूम रहा था। तभी अपराधियों ने उसे अनूपशहर रोड एफएम टॉवर तक के लिए बुक लिया और वहां ले जाकर उसे लालच देकर व बातों में उलझाकर शराब पिलाई।

इसके बाद उसके सिर में हथौड़ा मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी व बेहोश हो गया। उसका गला भी दबाया और उसे मृत समझकर उसकी टिर्री व जेब से 900 रुपये लूटकर चले गए। बाद में उसे बेहोश मिलने पर पुलिस ने अस्पताल में दाखिल कराया।

इसके बाद दूसरी घटना 22 मई 2018 की स्वीकारी। उन्होंने बताया कि उन्होंने उसी दिन शाम को कठपुला से टिर्री चालक 15 वर्षीय आकाश निवासी ज्वालापुरी की टिर्री जनता इंटर कॉलेज छेरत के लिए बुक कराई।

उसे लेकर छेरत के पास ले गए। जहां उसकी हत्या कर टिर्री लूट ली। बाद में वह टिर्री दोनों ने शाहजमाल देहली गेट निवासी लियाकत कबाड़ी को 6200 रुपये में बेच दी। उसमें लगी बैटरियां 9200 रुपये में संजय बैट्री निवासी घुड़ियाबाग को बेच दीं। पुलिस ने दोनों ठिकानों से ढांचा व बैटरी बरामद कर ली हैं। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ संजीव दीक्षित मौजूद रहे।


गिरफ्तार अभियुक्त:.
-सलमान निवासी गली नंबर 13 जाकिर नगर क्वार्सी
-सलमान निवासी गली नंबर 12 जाकिर नगर क्वार्सी
-लियाकत निवासी नीवरी रोड शाहजमाल देहली गेट

अपराध करने का तरीका
यह लोग स्वयं टिर्री चालक हैं और टिर्री चलाते समय नाबालिग चालक व परिचित चालक को अपना निशाना बनाते हैं। उन्हें अच्छे किराये का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले जाते हैं और वहां पर कोई सामान गिराकर उसे उठाने के लिए कहते हैं। जैसे ही वह झुककर सामान उठाता है तो उसके सिर पर हथौड़ी से वार कर चोट पहुंचाकर उसकी टिर्री व अन्य सामान लूट लेते हैं या उन्हें शराब पिलाकर, शराब के नशे में होने पर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर उसकी टिर्री व अन्य सामान लूटकर फरार हो जाते हैं। टिर्री या उसकी बैटरी व अन्य सामान को अलग अलग स्थान पर बेच देते हैं।

पुलिस टीम
इंस्पेक्टर संजीव दुबे, एसआई धर्मेन्द्र सिंह, बृह्माशंकर, सिपाही जितेंद्र कुमार व राजकुमार आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed