फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चालक को बंधक बनाकर टिर्री लूटने वाले दो पकड़े

चालक को बंधक बनाकर टिर्री लूटने वाले दो पकड़े

Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर टिर्री लूटने वाले दो पकड़े
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मडराक पुलिस ने चालक को बंधक बनाकर फेंकने और टिर्री लूटने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि एक बदमाश फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर लूटी र्गई टिर्री भी बरामद कर ली। अब पुलिस टिर्री लूटने के तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सासनी गेट निवासी अर्जुन पुत्र दयाल बाबू चार मई 2018 की रात 9:15 बजे के करीब सासनी गेट पर खड़ा हुआ था। तभी कुछ लोग उसकी टिर्री को हाइवे पुल से वारदाना लाने की कहकर किराए पर लेकर गए।
विज्ञापन


चालक को बदमाश आसाराम बापू आश्रम के बांधकर पटक गए। पीड़ित किसी तरह से बंधन मुक्त हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस पीड़ित के साथ वारदात स्थल पर पहुंची। तभी बढ़ौली फत्तेे खां की ओर से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर उसे पकड़ा तो चालक ने उसकी शिनाख्त कर दी। पूछताछ में उसने अपना नाम कालीचरण कश्यप पुत्र बुद्दसेन निवासी ग्राम बढ़ौली फत्ते खां बताया।

साथ ही अपने साथी सुरेश उर्फ कालू पुत्र उमेश चंद्र नाई निवासी प्रिंस नगर थाना देहली गेट को गिरफ्तार कराकर उसके यहां से लूटी गई टिर्री बरामद कराई।

पूछताछ में उसने बताया कि लूट में दानवीर उर्फ दानू पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम बढ़ौली फत्ते खां थाना मडराक भी शामिल था। पुलिस लूटी गई टिर्री बरामद कर लूट में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed