फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मन्नान के रूम मेट मुज म्मिल हैं अलीगढ़ के दामाद

मन्नान के रूम मेट मुज म्मिल हैं अलीगढ़ के दामाद

Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मन्नान के रूम मेट मुज म्मिल हैं अलीगढ़ के दामाद
दीपक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोपी और एएमयू से निष्कासित शोध छात्र मन्नान वानी के साथ हबीब हाल में उनके कमरे में रहने वाले मुजम्मिल का अलीगढ़ से गहरा नाता है। उनकी ससुराल अलीगढ़ में ही है। मोहल्ला पठानान में एक परिवार के यहां उनकी शादी हुई है।

अमर उजाला से फोन पर बातचीत में मुजम्मिल ने पहले तो कहा कि मेरी ससुराल का मन्नान प्रकरण से क्या लेना देना है। लेकिन जब उन्हें अलीगढ़ के परिचितों के नाम के साथ यहां का हवाला दिया गया तो वह थोड़ा सहज हुए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने अलीगढ़ की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पूरी जानकारी दे दी है। उसके अलावा कुछ भी नया नहीं है। मुजम्मिल महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी खनन कंपनी में अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि मन्नान उनसे सीनियर थे इसलिए ज्यादा बातें हो नहीं पाती थीं। इसके अलावा कभी ऐसा लगा नहीं कि वह भविष्य में इस तरह का कोई कदम उठाने वाले हैं।

मन्नान प्रकरण के सामने आने के बाद जब अचानक उनके साथ रहने वाले मुज्जमिल का पता नहीं लगा तो कई तरह की चर्चाएं होने लगीं, लेकिन जब पता लगा कि वह महाराष्ट्र में सरकारी कंपनी में अच्छे पद पर हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने मुजम्मिल के सहयोग की प्रशंसा की है।

यू ट्यूब पर नाकारा मन्नान वीडियो, सिर्फ 1400 व्यूज
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गत छात्र संघ चुनाव के समय आतंकी संगठन से जुड़े होने के आरोपी और निष्कासित शोध छात्र मन्नान वानी का एक वीडियो बनाया गया था।


यह वीडियो सोशल मीडिया यू ट्यूब पर अपलोड किया गया, लेकिन इसको लोगों ने नकार दिया। इसको सिर्फ 1400 व्यूज ही मिले हैं। मन्नान वानी के आतंकी कनेक्शन जाहिर होने के बाद की खबरों के वीडियो को भी ज्यादा लोगों ने देखने में रुचि नहीं दिखायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed