{"_id":"b2631d75e771ed4a118bfa1dd2038e3b","slug":"4-hours-later-the-groom-s-procession-smjutakktb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद समझौता..तब गई दूल्हे की बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
24 घंटे बाद समझौता..तब गई दूल्हे की बारात
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Thu, 25 Feb 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट इलाके के युवक पर दुष्कर्म और क्लीपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप पर शादी से एक दिन पहले पुलिस युवक को थाने ले आई। इस पर जमकर हायतौबा मची और सुलह के प्रयास शुरू हो गए। 24 घंटे के प्रयास के बाद समझौता हुआ और मंगलवार शाम समझौते के बाद युवक सीधे अपनी बारात लेकर होने वाली ससुराल गया।
बता दें कि गांधीपार्क की युवती ने एसएसपी से मंगलवार को शिकायत कर युवक पर यह आरोप लगाया था। यह भी बताया था कि बुधवार को युवक की अतरौली क्षेत्र में बारात जा रही है। इस शिकायत पर पुलिस ने हल्दी लगा युवक हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्ष समझौते में जुट गए। पहल युवक पक्ष द्वारा की गई।
तमाम प्रयास के बाद बुधवार शाम समझौता हो सका। तब जाकर दूल्हा सीधे स्कार्पियो से बिना तैयार हुए ससुराल के लिए रवाना हुआ। बताया गया है कि उसके तैयार होने के इंतजाम भी होने वाली ससुराल में ही किए गए थे। एसओ के अनुसार युवती की ओर से कोई कार्रवाई न चाहने की बात लिखित में दी गई है। इस पर दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद युवक छोड़ा गया।