{"_id":"5cd09dbfbdec22076c4ec549","slug":"31557175743-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर भड़के बजरंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहित की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर भड़के बजरंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
क्वार्सी इलाके की गली नंबर-2 की एक महिला द्वारा एक सप्ताह पहले ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराए दहेज की मांग, मारपीट, चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर्जनों बजरंगियों ने क्वार्सी थाने में लगभग दो घंटे तक हंगामा किया। सीओ अनिल समानिया ने जाकर मामला संभाला। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें थाने से रवाना किया।
क्वार्सी की गली नंबर दो के रहने वाले अजय लवानिया की शादी रेनू शर्मा के साथ 28 फरवरी 2019 को हुई थी। रेनू शर्मा का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित करते हैं। पति जब उसका पक्ष लेता है तो उनके साथ भी अभद्रता करते हैं। रेनू शर्मा का आरोप है कि 29 अप्रैल को वह पति के साथ दवा लेने गई थी। वापस घर आई तो सास गुड्डी देवी, जेठ संजय शर्मा और जेठानी नीतू शर्मा ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर अलमारी से जेवर और साड़ियां चुरा लीं। साथ ही कीमती सामान भी तोड़ दिया।
विरोध करने पर पति सहित घर से बाहर निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मगर, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सीओ अनिल समानिया ने मामले को सुनने के बाद एक पुलिस टीम गठित करके आरोपियों की गिरफ्तारी को भेजी तो आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित रेनू और अजय ने घर का ताला तोड़कर अपना कब्जा जमाया। इधर, बजरंगियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की।