{"_id":"5cbe16ebbdec2213f22d42ac","slug":"31555961579-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में युवक से मारपीट, युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चर्च में युवक से मारपीट, युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के जीटी रोड स्थित चर्च कैंपस में ईस्टर संडे के दिन सनराइज सर्विस (सुबह के समय गरीबों को खाना वितरण) कर रहे बन्नादेवी के इलाके के भाई-बहन के साथ उनके पड़ोस के युवकों ने मारपीट कर दी। भाई के बचाव में आई युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की।
चर्च में मौजूद लोगों ने बीचबचाव करा मामले का निपटारा कराया। इधर, पीड़ित भाई-बहन परिवार संग सोमवार को बन्नादेवी थाने पहुंच गए। यहां पुलिस ने दूसरे पक्ष के परिजन को बुला लिया। काफी देर बहस के बाद मामला पड़ोसियों के बीच का होने का हवाला देकर समझौते पर बात बनी।
थाने पहुंचे युवक ने बताया कि वह ईस्टर संडे के दिन बहन के साथ चर्च गया था। वहां सनराइज सर्विस कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के युवक आए और वह भी खाना मांगने लगे। उनसे कहा कि पहले आप गरीबों को खाना बांटने में सहयोग करा दो फिर खा लेना।
विज्ञापन
इसी बात से गुस्साए पड़ोसी युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट देख बहन बीचबचाव के लिए आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। साथ ही उसके साथ छेड़खानी कर कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
इधर, दूसरे पक्ष की ओर से आए एक परिजन ने इंस्पेक्टर बन्नादेवी को बताया कि मामला पड़ोसियों के बीच का है। कार्रवाई होने पर भविष्य में रंजिश पैदा होने का हवाला दिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार मामले में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वह समझौते की बात कह रहे थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।