{"_id":"5c82d9dcbdec22142430605a","slug":"31552079324-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने की लत में बना स्कूटी चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने की लत में बना स्कूटी चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑपरेशन ऑल आउट को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को चिंरजीलाल कन्या इंटर कालेज गेट के पास चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर को दबोचा। जिसकी निशानदेही पर चोरी की चार स्कूटी बरामद हुई है।
आरोपी मनीष शर्मा उर्फ भोला पुत्र अरविंद कुमार निवासी मालीपाड़ा थाना सासनीगेट अलीगढ़ का रहने वाला है। एसपी सिटी अभिषेक के निर्देश पर सीओ प्रथम विशाल पांडेय के नेतृत्व में सासनीगेट पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इसको पकड़ा है। वाहन चेकिंग में जब मनीष कागज नहीं दिखा पाया तो पुलिस सख्त हुई।
तब कहीं जाकर उसने पूरी कहानी बताई। बताया कि आठ दिन पहले उसने तमोली पाड़ा से उक्त स्कूटी चोरी की है, जिसका मुकदमा सासनीगेट में दर्ज है। उसने बताया कि उसे शराब पीने की लत है जिसके कारण वह वाहनों की चोरी कर उनको बेच देता है। उसके घर से चार स्कूटी बरामद हुई है, जो सासनीगेट क्षेत्र से चोरी हुई हैं।
विज्ञापन
अदालत में पेश करने के बाद उसको जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सुरेंद्र बाबू दोहरे, गोपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, सुजीत कुमार, जोगेंद्र कुमार शामिल हैं।