फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के सुरक्षा कर्मी को तमंचे की नोक पर लूटा

डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के सुरक्षा कर्मी को तमंचे की नोक पर लूटा

Fri, 01 Mar 2019 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के सुरक्षा कर्मी को तमंचे की नोक पर लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


निर्माणाधीन डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर बुधवार रात को तीन बदमाशों ने बंद पड़ी कॉरिडोर की ओएचई लाइन के कॉपर के वायरों को काटकर चोरी करने की कोशिश की। बदमाशों अपने मंसूबे में सफल हो पाते इससे पहले ही वहां कॉरिडोर पर तैनात सुरक्षाकर्मी पेट्रोलिंग के दौरान पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों सुरक्षा कर्मियों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाश सुरक्षाकर्मियों से चार मोबाइल, लगभग तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। हालांकि वह काटे हुए कॉपर के वायरों को ले जाने में कामयाब नहीं हो सके।


थाना लोधा क्षेत्र के गांव अखन में चैनल नंबर 14/3 पर देर रात 12:30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। कॉरिडोर की सुरक्षा की जिम्मेदारी को सरकार से अनुबंधित संस्था जीफोरएस के सुरक्षा कर्मी संदीप कुमार निवासी गभाना, रंजीत निवासी खुर्जा ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान चैनल नंबर 14/3 पर तीन बदमाश ओचई लाइन के कॉपर के वायरों को काटने में लगे थे। उन्होंने बदमाशों को देख शोर मचा दिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने दोनों पर तमंचे तान दिए। तमंचे की नोक पर दोनों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन



संदीप के अनुसार बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने तमंचे की बट से कई बार प्रहार किया। इसके बाद उन्होंने दोनों की जेब में रखे लगभग तीन हजार रुपये, चार मोबाइल फोन लूट लिए। इसके बाद उन्होंने काटे गए कॉपर के तारों को भी ले जाने की कोशिश की। मगर, वजन अधिक होने के कारण उन्हें नहीं ले जा सके। बदमाशों के जाने के बाद वहां से भागकर अन्य सुरक्षा कर्मियों को घटना की जानकारी दी। एसओ लोधा प्रेमपाल सिंह का कहना है कि सुबह किसी ने उन्हें फोन पर घटना के संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद अभी तक कोई थाने नहीं आया है। न किसी ने जानकारी दी है। फिर भी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed