{"_id":"5c521085bdec224af71511fe","slug":"31548882053-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालपुरी में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वालपुरी में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी इलाके की गली नंबर एक में एक बुजुर्ग दंपती को चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर घर में ही बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 25 हजार की नगदी और घर में रखे पीतल के बर्तन ले गए। दंपती का परिवार दिल्ली गया था। दंपती के बेटे ने थाना क्वार्सी में लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल बदमाशों की शिनाख्त कर ली। उनकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।
दंपती के बेटे लोकेश्वर शर्मा ने बताया कि वह ताला कारोबारी है।
कुछ दिन पहले परिवार के साथ दिल्ली गए थे। घर पर पिता ख्यालीराम और मां कौशल्या देवी थीं। चार बदमाश खुद को रिश्तेदार बताते हुए शादी का निमंत्रण पत्र देने की बात कहकर घर में घुसे। अंदर घुसते ही उन्होंने हथियारों के दम पर मां-पिता को बंधक बना लिया और अलमारी में रखी 25 हजार की नगदी और घर के पीतल के बर्तन लूट ले गए। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्वार्सी इंस्पेक्टर एसके सिंह के अनुसार बदमाशों की शिनाख्त को घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। चारों बदमाशों के चेहरे एक कैमरे में कैद हो गए है। इन सभी की तलाश जारी है।