{"_id":"6b05e484bf726edb040954ba","slug":"gang-stealing-iron-drain-covers-busted-two-arrested-palwal-news-c-25-1-mwt1009-117472-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नालियों के लोहे के जाल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नालियों के लोहे के जाल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर में नगर पालिका की नालियों पर लगाए गए लोहे के जाल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल कार और चोरी किए गए लोहे के जाल बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से नालियों पर लगाए गए लोहे के जाल चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। वारदातों का खुलासा करने के लिए घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमिर पुत्र दीन मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर-7 और हसन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी गांव अहमदबास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।