फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों से लूटपाट

वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों से लूटपाट

Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों से लूटपाट
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दिल्ली-कानपुर रूट पर खुर्जा अलीगढ़ के मध्य बुधवार रात सशस्त्र बदमाशों ने वैशाली एक्सप्रेस में डकैती की घटना को अंजाम देकर यात्रियों संग जमकर लूटपाट की है। यात्रियों की मानें तो दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने यात्रियों से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। यह वारदात खुर्जा व अलीगढ़ के मध्य हुई और घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अलीगढ़ जंक्शन से पहले ही आउटर पर उतरकर फरार हो गए। हालांकि पीड़ित यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन को अटेंड किया। मगर पुलिस लूट को सिरे से नकार रही है और जांच में घटना जबरन सीट पर बैठने को लेकर मारपीट की मानी जा रही है।
टूंडला से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर यात्रियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार रात नई दिल्ली से गोरखपुर जा रही वैशाली एक्सप्रेस के साहिबाबाद पहुंचने से पहले ही ट्रेन की धीमी गति से चलने के कारण कुछ लोग ट्रेन के पिछले हिस्से में जनरल कोच में सवार हो गए। ट्रेन जब देर रात खुर्जा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी तभी सामान्य कोच में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर रेल यात्रियों को पीटा। ट्रेन जब अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचने लगी। तभी बदमाश फरार हो गए। इस दौरान बताया गया कि दीनदयाल निवासी कुली बाजार गांव चन्द्रपुर जिला महाराजगंज, अमरेश कुमार निवासी गांव बढ़ाना थाना हथौड़ी जिला मुजफ्फरपुर बिहार, सुभाषचंद, राजेश दौनेरिया निवासी मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद, सुबोध कुमार निवासी गांव बला थाना कुरानी जिला वैशाली के साथ लूटपाट की गई। यात्रियों का आरोप है कि बदमाश खुर्जा से अलीगढ़ तक एक घंटे तक वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में डकैती को अंजाम देते रहे। रेल यात्री चीखपुकार करते रहे, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। रेलयात्रियों का आरोप है कि ट्रेन का जीआरपी स्क्वाएड भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


बयान
यह घटना लूटपाट की नहीं, बल्कि सीट पर जबरन बैठने को लेकर मारपीट की है। अलीगढ़ लौट रहे कुछ छात्रों ने ट्रेन के जनरल कोट में गुंडागर्दी की और इसकी शिकायत टीटीई तक पहुंची थी। खुद यहां ट्रेन अटेंड होने पर टीटीई ने बताया था। सूचना पर हम लोग यहां पहले से सतर्क थे, मगर आरोपी कठपुला आउटर पर उतरकर चले गए। बाद में यात्रियों को समझाया तो बिना शिकायत दिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार इंस्पेक्टर जीआरपी अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed