{"_id":"5bc4fbc5bdec2269436b87f8","slug":"31539636165-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग की थी टेंपो चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने प्रेमी संग की थी टेंपो चालक की हत्या
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। थाना बन्ना देवी इलाके में शनिवार को हुई टेंपो चालक की हत्या उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। दोनों ने सोते समय दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया था। पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ पंकज श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शनिवार को थाना बन्ना देवी के सारसौल पर चंद्रलोक कालोनी निवासी आटो चालक सुरेश चंद्र का शव घर में फंदे पर झूलता मिला था। उस समय उसके आत्महत्या किए जाने की बात कही गई थी। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। जिससे बाद में स्पष्ट हुआ कि हत्या गला दबाकर की गई थी। इस तरह जब हत्या की वजह स्पष्ट हुई तो पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद मृतक की सुमन व पड़ोसी हर्षित शर्मा ( 19 वर्ष) पुत्र नरेंद्र पंडित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक सुरेश की हत्या सुमन ने अपने प्रेमी हर्षित शर्मा के साथ मिलकर प्रेम संबंधों के कारण की गयी थी। 12 अक्तूबर की रात को मृतक की पत्नी सुमन ने मृतक के सो जाने के बाद हर्षित को बुला लिया। दोनों ने दुपट्टे से सुरेश की हत्या कर दी।
यह किए गिरफ्तार
1- सुमन पत्नी सुरेश चंद्र, चंद्रलोक कालोनी, सारसौल, थाना बन्ना देवी
2- हर्षित शर्मा, चंद्रलोक कालोनी, सारसौल, थाना बन्ना देवी
गिरफ्तार करने वाली टीम
- थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर चरन सिंह, सिपाही हरिओम यादव, समीर यादव, चालक धीरेंद्र सिंह