फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   थैंक यू पुलिस, खोया लखटकिया मोबाइल तलाशा

थैंक यू पुलिस, खोया लखटकिया मोबाइल तलाशा

Thu, 04 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
थैंक यू पुलिस, खोया लखटकिया मोबाइल तलाशा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़। पिछले दिनों एक कोचिंग पर पढ़ाने वाली युवती का एप्पल कंपनी का बेहद कीमती मोबाइल फोन (कीमत एक लाख दो हजार रुपये) गुम हो गया था। बुधवार को पुलिस ने उसे सकुशल खोज कर युवती को वापस लौटा दिया। कीमती मोबाइल को पाकर युवती के मुंह से बरबस ही थैंक्स थाना बन्ना देवी पुलिस निकल पड़ा।
रामघाट रोड पर रामबाग कालोनी निवासी युक्ति सिंह पुत्री धर्मवीर सिंह रामघाट रोड पर ही एक कोचिंग में पढ़ाती हैं। गत 28 अगस्त को वह अपने किसी परिचित को देखने के लिए सारसौल स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम गई थीं। वहां से वह आटो से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान उनका कीमती मोबाइल मिस हो गया। जिसके बाद उन्होंने थाना बन्ना देवी में मोबाइल फोन की गुमशुदी दर्ज करायी थी।
विज्ञापन


कीमती मोबाइल खो जाने से युक्ति सिंह को भी झटका लगा था। दूसरी ओर पुलिस को जब पता लगा कि मोबाइल फोन एप्पल का है तो उसके मिल जाने की उम्मीद बढ़ गई क्योंकि एप्पल का मोबाइल यूजर के खास कोड से ही एक्टिवेट हो सकता है। यूजर का ही इंटरफेस स्वीकार करता है। गत दिनों यह मोबाइल किसी तरह खुर्जा के कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर संभावना व्यक्त की गई कि मोबाइल जिसके हाथ लगा होगा और जब वह उसमें वह कुछ नहीं कर सका तो मोबाइल यूं ही छोड़ दिया जो कि इस छात्र के हाथ लग गया। इस छात्र ने जैसे ही मोबाइल में सिम कार्ड डाला तो उसमें से एसएमएस जेनरेट होकर पुलिस के पास आ गया। इसके बाद पुलिस ने छात्र के पास पहुंच कर मोबाइल बरामद कर दिया। छात्र के यह बताने पर कि उसे मोबाइल कहीं मिला तो पुलिस ने इस चेतावनी के साथ कि पुलिस को बताना था और भविष्य में ऐसा नहीं करोगे, छात्र को छोड़ दिया। बुधवार को फोन युक्ति को सौंपा गया जिसके बाद उसने खुश होकर थैंक्यू बन्ना देवी पुलिस कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed