{"_id":"5ba6aa38867a557eae2decf4","slug":"31537649208-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्यधिक शराब के सेवन से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अत्यधिक शराब के सेवन से मजदूर की मौत
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के देहली गेट के नगला मसानी में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करने वाले एक युवक अत्यधिक शराब के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
बताया गया है कि लखीमपुर खीरी के इमलानी का 25 वर्षीय राहुल पुत्र दिलीप गुप्ता सात-आठ माह पहले यहां नगला मसानी में बंटी के मकान में किराये पर रहने आया था। उसकी पत्नी व दो बच्चे भी हैं। अब तक बच्चे साथ थे। एक माह पहले पत्नी भी नाराज होकर बच्चों को लेकर चली गई थी। इसके बाद वह अकेला रह रहा था। मकान स्वामी व अन्य पड़ोसियों के अनुसार रात वह नशे में धुत होकर आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह निर्धारित समय पर दरवाजा न खुलने पर मकान स्वामी ने देखा तो वह कमरे में बेसुध पड़ा था। इस पर पुलिस बुलाकर शव पुलिस को सौंपा गया। बाद में सूचना पर परिजन भी आ गए। कार्यवाहक एसओ देहली गेट के अनुसार मौत का कारण अधिक शराब पीना माना जा रहा है।