फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम, हंगामा

शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम, हंगामा

Fri, 30 Mar 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम, हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के केला नगर चौराहे पर देसी व अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कराने को लेकर महिलाओं ने गुरुवार की रात खूब हंगामा काटा। रास्ता जाम कर दिया। इससे वाहनों का रेला लग गया। उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

चौराहे पर शराब की दुकानें खुलने से आसपास के घर की महिलाएं गुस्से में थीं। इन दुकानों पर भीड़ के चलते यातायात बाधित तो होता था, क्योंकि दुकान ठीक चौराहे पर ही है। इससे महिलाओं को भी परेशानी हो रही थी। महिलाएं लगातार शराब की दुकान बंद कराने की मांग कर रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच गुरुवार को रात आठ बजे दर्जनभर महिलाएं शराब की दुकानों पर पहुंच गईं। दुकानों पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। खबर पाकर थाना सिविल लाइन के थाना प्रभारी जावेद खान अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सेल्समैन काउंटर को दुकान में रखकर ताला लगाकर भाग निकले। मगर, महिलाएं इन दुकानों को बंद करने पर महिलाएं अड़ी रहीं। रास्ते पर जाम लगा दिया। दोनों ओर से वाहनों का रेला लग गया।


पुलिस अफसर ने इस संबंध में आक्रोशित महिलाओं की बात उच्चाधिकारियों से कराई। आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हो सका। फिर, महिलाओं ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed