फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पनीर और दूध के नमूने भरे गए

पनीर और दूध के नमूने भरे गए

Sun, 25 Feb 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पनीर और दूध के नमूने भरे गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थ को लेकर कार्रवाई शुरू हो गई है। एफ डीए की टीम ने शनिवार को पिसावा के गांव राउपुर में पनीर बनाने वाले केंद्र पर छापा मारकर कर करीब 500 लीटर दूध, 10 लीटर पोस्ट, चार बोरे पाउडर और सौ किलो पनीर नष्ट कराया और पाउडर सीज कर दिया गया। इसके साथ ही पांच नमूने भी भरे। सहजपुरा में भी टीम ने दूध और पनीर के नमूने भरे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी ने बताया कि टीम ने गभाना तहसील में पिसावा के गांव राउपुर में छापा मारा। जहां मुबारक के पनीर निर्माण केंद्र से मिलावटी पनीर और दूध पकड़ा।
विज्ञापन


टीम ने मुबारक के यहां से दूध का पाउडर, दूध, और पनीर के पांच नमूने भरे। इसके साथ ही मौके से करीब 500 लीटर दूध, 10 लीटर मिलावटी पदार्थ पोस्ट, चार बोरे पाउडर और सौ किलो पनीर नष्ट कराया और बचा हुआ पाउडर सीज कर दिया गया। पांचों के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सहजपुरा में हमीद, हनीफ और शर्मा डेयरी के यहां से दूध और पनीर के नमूने भरे। टीम ने एटा चुंगी स्थित नागेश की मावा की आढ़त, भगवाती प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र और वीरपाल के यहां से मावा के तीन नमूने लिए। इस दौरान एफ एसओ ओपी. सिंह, बिहारी लाल, अमर बहादुर, सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed