फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आत्मदाह की चेतावनी देना पड़ा महंगा

आत्मदाह की चेतावनी देना पड़ा महंगा

Fri, 26 Jan 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आत्मदाह की चेतावनी देना पड़ा महंगा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव के दबंगों द्वारा शौचालय निर्माण न होने देने की शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे गांव हेतमपुर क्वार्सी के विनोद कुमार पुत्र महीपाल को कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी देना भारी पड़ गया। एसीएम ने उसे क्वार्सी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे तथा आरोपी दबंग को शांति भंग में पाबंद कर दिया।

हुआ यूं कि गुरुवार सुबह गांव हेतमपुर क्वार्सी निवासी विनोद कुमार पुत्र महीपाल अपनी पत्नी के साथ डीएम कार्यालय पहुंच गया। उसने वहां मौजूद एसीएम प्रथम राम सूरत पांडेय को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसने आठ साल पहले गांव के ही हरीबाबू से प्लाट लिया था और उसी में मकान बनाकर रह रहा था। इसी मकान की जमीन पर उसने प्रदेश सरकार की स्वच्छ शौचालय योजना में हाल ही में शौचालय स्वीकृत कराया था और उसका निर्माण करा रहा था। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही रामबाबू ने उस पर ग्राम पंचायत की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप लगाते हुए निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी सुनवाई नहीं हुई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगा।


उसके हाथ में मिट्टी के तेल की कट्टी देखकर एसीएम की त्योरियां चढ़ गई। उन्होंने तत्काल क्वार्सी पुलिस बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे तथा आरोपी रामबाबू को शांतिभंग में पाबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed