{"_id":"5a624eef4f1c1b93268b5615","slug":"31516392175-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 कमिश्नर ने चकरोड कब्जामुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 कमिश्नर ने चकरोड कब्जामुक्त कराया
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने शुक्रवार को तहसील कोल के ग्राम रहमतपुर गढ़मई में भूमि विवादों से संबंधित प्रकरणों के समाधान श्रावस्ती मॉडल के क्रियान्वयन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।
उन्होंने बताया कि गांव के खसरा संख्या 105 रकवा 1420 मीटर चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना था। इस गांव की चार शिकायतें हैं। जिनमें चकरोड व आवंटियो को कब्जा दिलाया जाना शामिल है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए निशानदेही स्वरूप चकरोड पर मिट्टी डलवाई गई। यह चकरोड ग्राम रहमतपुर गढ़मई व भदेसी बार्डर पर है, जिस पर लगे सिहद्दा के निरीक्षण में पाया गया कि उस पर कोई अंकन नहीं है व ठीक तरह से खड़ा भी नहीं है।
विज्ञापन
इस पर मंडलायुक्त ने इसे ठीक तरह से गाड़कर इस पर स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि मनरेगा के माध्यम से चकरोड को मिट्टी डालकर ठीक किया जाए। जिस किसान ने चकरोड पर अतिक्रमण कर इसे खेत में मिला लिया गया था तथा चकरोड नहीं डालने दे रहा था।
उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। मंडलायुक्त ने ईंट भट्टे का निरीक्षण किया तथा वहां पर कार्य करने वाले मजदूरों का हाल जाना। उनके बच्चों की शिक्षा आदि की भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा, टीम की प्रभारी ज्योत्सना समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।