फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आठ माह की मासूम की मां ने गला दबाकर की हत्या

आठ माह की मासूम की मां ने गला दबाकर की हत्या

Thu, 14 Feb 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
आठ माह की मासूम की मां ने गला दबाकर की हत्या
क्राइम न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

महानगर के सासनी गेट में एक मां ने अपनी आठ माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तौर पर कमजोर है। हत्या के बाद बंद कमरे में बेटी का शव रखकर महिला काफी देर तक उसके पास बैठी रही। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

राकेश निवासी गभाना की शादी कुछ साल पहले सासनी गेट के भोलानाथ की रहने वाली बबली से हुई थी। शादी के बाद महिला को बेटी हुई। परिजनों के मुताबिक बबली दो दिन पहले अपने पति से झगड़ा कर आठ माह की बेटी माही को साथ लेकर मायके आ गई थी।
विज्ञापन


यहां आने के बाद से वह काफी परेशान चल रही थी। इधर, उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं हैं। वाकये के अनुसार बुधवार शाम को महिला ने खुद और बेटी सहित एक कमरे में बंद कर लिया। कमरे से काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों ने गेट खटखटाया तो महिला ने गेट नहीं खोला। इस पर परिजनों को कुछ शक हुआ। उन्होंने गेट तोड़कर कमरे के अंदर जाकर देखा तो माही महिला की गोद में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, महिला भी बदहवास हालत में थी। महिला की गोद में पड़ी बच्ची को जब परिजनों ने उठाकर देखा तो उसके कोई हलचल नहीं करने पर परिजनों की चीख निकल पड़ी। बच्ची के गले पर घोटने के निशान थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

यहां से उसे उपचार के बाद महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थाने में देर रात कर पुलिस उससे पूछताछ करती रही। इधर, बेटी की हत्या की सूचना पाकर महिला का पति राकेश भी अपने परिजनों संग पहुंच गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


सुबह खुद गई थी जान देने
इंस्पेक्टर सासनी गेट अरुणा राय के मुताबिक फिलहाल पूछताछ में महिला के मानसिक विक्षिप्त होने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने बताया है कि वह सुबह अपनी जान देने के लिए सड़क पर आ गई थी।

काफी समझाने के बाद वह घर लौटी थी। मानसिक तौर पर कमजोर होने के कारण ही उसका पति से आए दिन विवाद होता रहता था। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed