फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दहेज के लिए विवाहिता से किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बना ब्लैकमेल किया

दहेज के लिए विवाहिता से किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बना ब्लैकमेल किया

Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता से किया दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बना ब्लैकमेल किया
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


दहेज न मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट, दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में बुधवार को विवाहिता ने पति सहित आठ के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पूर्व में पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी।

थाना गांधी पार्क क्षेत्र की युवती की शादी करीब दो वर्ष पूर्व मांमू भांजा निवासी युवक से हुई थी। शादी में पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से खर्चा किया था। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। परिजनों को बताने पर उन्होंने नई शादी की बात कहकर टाल दिया। बीती 6 नवंबर की शाम पीड़िता को उसके पति, सास, ससुर, नंद, रिश्तेदार व एक अधिवक्ता ने मारने की योजना बनाई। पीड़िता ने अपने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मदद मिलने तक दहेज लोभियों ने पीड़िता को मारपीट कर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गई। उसका उपचार जारी है। रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि उसके पति के किसी महिला के साथ संबंध हैं और बिना तलाक दिए उसने दूसरी शादी कर ली। उसने पीड़िता की एक पिकनिक ट्रिप के दौरान डरा धमका कर अश्लील वीडियो बनाई। पीड़िता ने कहा है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे 12 लाख रुपये की डिमांड करते हैं। उसके नवजात शिशु को भी उन्होंने छीन लिया है। पूर्व में पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। बुधवार को महिला थाने में पति, ससुरालियों, रिश्तेदारों व अधिवक्ता आदि सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट, मारपीट, दुष्कर्म, कुकर्म सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed