{"_id":"5c350f62bdec2256ee3244f9","slug":"21546981218-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट चौराहों पर होगी अंडरग्राउड केबल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मार्ट चौराहों पर होगी अंडरग्राउड केबल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चलाए जा रहे अतिक्रम हटाओ अभियान में तोड़फोड़ के बाद अब मलवा उठने का काम बचा है। योजना है कि जिन चौराहों और रास्तों से अतिक्रमण हटाया गया है वहां से बिजली के पोलों को शिफ्ट कर अंडरग्राउंड केबल डाली जाएगी। जिससे पोल आदि से रास्ते में पैदा होने वाला अवरोध समाप्त हो जाएगा।
स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम की शहर में छह चौराहों को विकसित करने की योजना है। नगर निगम ने तीन चरणों में चौराहों के सुंदरीकरण का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। सेंटर प्वाइंट के जारी किए गए नक्शे में कलरफुल फाउंटेन भी बनना तय किया गया है। नगर निगम ने मैरिस रोड चौराहा, सेंटर प्वाइंट, किशनपुर तिराहा, दुबे का पड़ाव, रसलगंज, बारहद्वारी, केला नगर चौराहे को सौंदर्यीकरण के लिए चयनित किया है। मैरिस रोड चौराहा, सेंटर प्वाइंट, केला नगर तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। अब केवल मलवा हटाने का काम किया जाएगा।
मलवा हटाने के बाद पावर कॉरपोरेशन पोल को शिफ्ट कर तारों को अंडरग्राउंड करेगा। स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जाने वाले चौराहे पर पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय व वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे। सेंटर प्वाइंट चौराहे पर नाले का निर्माण शुरू करा दिया गया है।