फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिविल लाइंस पुलिस ने दबोचा लूट का आरोपी

सिविल लाइंस पुलिस ने दबोचा लूट का आरोपी

Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस ने दबोचा लूट का आरोपी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस इलाके में अनूपशहर रोड पर सब्जी विक्रेता दंपती के साथ हुई दो लाख रुपए लूट को कानपुर के बदमाश ने अंजाम दिया था। वह यहां अपनी ससुराल में आया हुआ था, तभी घूमते समय इस घटना को अंजाम दे गया। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चेहरे के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया है और लूट की रकम में से 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

क्वार्सी इलाके के मौलाना आजाद नगर के रईस खान पुत्र कुंदन खान सब्जी बेचने का काम करते हैं। 1 मई को कई दिन की बैंक बंदी के बाद वह अपनी पत्नी व दोस्त संग बैंक से 2 लाख रुपये निकालकर ला रहे थे।
विज्ञापन


तभी बदमाशों ने उन्हें जमालपुर पुलिस चौकी से चंद कदम आगे लूट लिया था। पुलिस टीम ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि की जांच पड़ताल की। इसी बीच एक बदमाश को पीड़ित दंपती ने पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी के आधार पर मुखबिरों से हुई जांच में बदमाश की पहचान विकास उर्फ रोहित पुत्र राज नारायन निवासी क्वार्टर नंबर 22 कल्याणपुर थाना कल्यानपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई।


बताया गया कि उसकी यहां पुराने शहर के कोतवाली क्षेत्र में ससुराल है। वह पिछले दिनों यहां आया हुआ था, तभी इस लूट को अंजाम दे गया। सिविल लाइंस पुलिस ने विकास को जमालपुर इलाके से दबोच लिया और लूट की रकम में से 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed