फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जामिया उर्दू में होगा 10 वर्षों के फाइनेंशियल रिकॉर्ड का ऑडिट

जामिया उर्दू में होगा 10 वर्षों के फाइनेंशियल रिकॉर्ड का ऑडिट

Sat, 10 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जामिया उर्दू में होगा 10 वर्षों के फाइनेंशियल रिकॉर्ड का ऑडिट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जामिया उर्दू में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स लखनऊ ने उप निबंधक आगरा को पिछले 10 वर्षों का संस्था का फाइनेंशियल रिकॉर्ड का ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। डॉ. मोहम्मद उस्मान की शिकायत पर ऑडिट के आदेश दिए गए हैं। वहीं, जामिया उर्दू के रजिस्ट्रार शमुन रजा नकवी का कहना है कि फाइनेंशियल रिकॉर्ड के ऑडिट के बाबत नोटिस मिल गया है।

शिकायतकर्ता डॉ. उस्मान ने जामिया उर्दूू में भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायत रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स लखनऊ से की थी। शिकायत के आधार पर रजिस्ट्रार ने उप निबंधक आगरा को ऑडिट करने के आदेश दिए हैं। उप निबंधक ने ऑडिट के लिए चार्टेड अकाउंटेंट प्रियरंजन शर्मा को नियुक्त किया।
विज्ञापन


वह पांच सप्ताह में पिछले 10 वर्षों फाइनेंशियल रिकॉर्ड के ऑडिट करेंगे। ऑडिट को लेकर जामिया उर्दू में खलबली मची है। लंबे समय से जामिया उर्दू पर फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता उस्मान ने आरोप लगाया कि जामिया उर्दू को फर्जी सोसाइटी चला रही है। उर्दू के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। अब डीएम से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। उधर, रजिस्ट्रार शमुन रजा नकवी ने बताया कि जामिया उर्दू में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed