{"_id":"5ca66637bdec22145274b329","slug":"201554409015-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने लूट मोबाइल, पुलिस ने लिखवाया गिरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने लूट मोबाइल, पुलिस ने लिखवाया गिरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मोबाइल लूट के मामले में पीड़ित से फर्जी गुमशुदगी दर्ज क राने का पुलिस का खेल रुक नहीं रहा है। ताजा मामला क्वार्सी थाने का है। यहां इलाके की शंकर विहार कालोनी निवासी चेतन राज शर्मा से पुलिस ने इसी प्रकार की फर्जी तहरीर लिखवा ली।
पीड़ित युवक गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। मौखिक तौर पर आरोप लगाया कि वह बुधवार की रात को एटा चुंगी से ई-रिक्शा में क्वार्सी चौराहा आने को सवार हुआ था। रास्ते में ई-रिक्शा में सवार दोनों सवारियां उतरकर चली गईं। ई-रिक्शा क्वार्सी बाईपास पर पहुंचा ही था कि दो बाइक सवार युवक आए उन्होंने कान पर लगा मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से फरार हो गए।
इस घटना की सूूचना थाना पुलिस को दी तो वहां जबरन मोबाइल गुम होने की बात दर्ज कराई गई। हालांकि एसएसपी के मौजूद नहीं होने से युवक बिना शिकायत दर्ज कराए ही वापस लौट गया।