फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अजीत को नाश्ते करवाने में लहराये तमंचे

अजीत को नाश्ते करवाने में लहराये तमंचे

Wed, 03 Apr 2019 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
अजीत को नाश्ते करवाने में लहराये तमंचे
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान और उनके साथ चल रही टीम को चाय नाश्ता कराने को लेकर सोमवार की देर रात एक दबंग और एक पुराने बसपाई आपस में ही भिड़ गए। हमलावर होते हुए दबंग ने दूसरे के घर पहुंच कर तमंचे लहरा कर हमला करने का प्रयास किया। दोनों में तनातनी की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी दबंग फरार हो गया।

सासनीगेट इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि सोमवार रात सवा नौ बजे जयगंज डाकखाने के पास गठबंधन प्रत्याशी अजीत बालियान की नुक्कड़ सभा थी। सभा के बाद अजीत और उनकी टीम के नेताओं को चाय नाश्ता कराने के लिए दो बसपाई आपस में भिड़ गए। बसपा समर्थक एक दबंग ने चाय नाश्ते का इंतजाम डाकखाने के पास ही काजीपाड़ा स्थित अपने आवास पर किया था। वहीं दूसरे पुराने बसपाई ने भी काजीपाड़ा में ही अपने घर पर ऐसी ही व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


दोनों बसपा टीम को अपने अपने आवास पर ले जाने के लिए जिद करने लगे तो बड़े नेताओं ने बीचबचाव कर दोनों को समझाया। इस बीच दूसरे पुराने बसपा नेता के घर पर सभी का चाय नाश्ता हो गया। सबको लगा कि अब दोनों के बीच खींचतान नहीं होगी लेकिन नेताओं की विदाई होने के कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अयाज का आरोप है कि दबंग बसपाई अवैध तमंचे लेकर पुराने बसपाई के घर पर आ गया और हमलावर हो गया। पुलिस को खबर मिलते ही कुछ सिपाही दबंग के घर पर पहुंचे और उसकी धरपकड़ में तलाश शुरू की लेकिन तब तक वो गायब हो चुका था। इधर, पुराने बसपाई के परिजनों का आरोप है कि दबंग के उकसावे पर पुलिस ने घर में घुस कर सामान आदि फेंक दिया।


वहीं इंस्पेक्टर सासनी गेट का कहना है कि दबंग एक साल पहले दफा 302 की सजा काट कर जमानत पर रिहा हुआ है। इसलिए इलाके में शांति बनाए रखने की लिए उसकी तलाश हो रही है। परिवार के आरोप गलत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed