फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अशोक पांडे सहित आठ लोगों के खिलाफ जान से मारने की शिकायत

अशोक पांडे सहित आठ लोगों के खिलाफ जान से मारने की शिकायत

Mon, 04 Mar 2019 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
अशोक पांडे सहित आठ लोगों के खिलाफ जान से मारने की शिकायत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महात्मा गांधी को गोली मारने के प्रकरण में जेल गई पूजा शकुन पांडे के पति अशोक पांडे व उनकी टीम के अन्य आठ पदाधिकारियों के खिलाफ रविवार को एक महिला ने एसएसपी को शिकायत भेजी है। महिला का कहना है कि इन सभी लोगों ने घर में घुसकर उस पर हमला बोला है और उसे उसकी जान को खतरा है। वह पहले भी चौकी इंचार्ज से इस संबंध में शिकायत कर चुकी है।


कुसुम शर्मा पत्नी रामबाबू शर्मा निवासी मोती मिल कंपाउंड थाना गांधी पार्क ने शिकायती पत्र में कहा है कि 1 मार्च की सुबह वह अपने घर में बैठी थीं। तभी अशोक पांडे, उत्तमा शर्मा पुत्री शिवकुमार शर्मा निवासी थाना बुलंदशहर आदि घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। सभी ने जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तेरी वजह से ही हम जेल गए थे। पड़ोसियों की मदद से पीड़ित ने किसी तरह अपनी जान बचाई। डायल 100 को इसकी सूचना दी। बाद में अचल ताल चौकी इंचार्ज को शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि यह लोग उसके घर पर कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित ने एसएसपी से दोषियों को खिलाफ कार्यवाही करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन



इस संबंध में अशोक पांडे का कहना है कि उत्तमा शर्मा कुसुम शर्मा की बहू हैं। महात्मा गांधी को गोली मारने के प्रकरण में जब सभी जेल में थे तो उन्होंने उत्तमा का सामान घर से बाहर निकाल कर फेेंक दिया था। जेल से वापस आने के बाद उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। किसी तरह उन्होंने घर में प्रवेश किया। इन सास-बहू के विवाद में वह खुद पिछले तीन दिन से सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। अब हमारे खिलाफ क्यों तहरीर दे दी, इस विषय में कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed