फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भोर के लुटेरों ने बैंक प्रबंधक को लूटा

भोर के लुटेरों ने बैंक प्रबंधक को लूटा

Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भोर के लुटेरों ने बैंक प्रबंधक को लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


सर्द मौसम में कोहरे के बीच महानगर में भोर के लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। रविवार तड़के साढ़े चार बजे आगरा रोड पर सराय सुल्तानी के पास कानपुर की बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक को पैदल रेलवे स्टेशन से घर जाते समय लूट लिया गया। बदमाश पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर 25 हजार रुपये और कपड़ों का सूटकेस ले गए। पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए घर चले गए।

घटनाक्रम के अनुसार बैंक कॉलोनी गांधी नगर निवासी राधा चरन बैंक ऑफ बड़ौदा कानपुर में मुख्य प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। रविवार को वह घर आने के लिए कानपुर से रीवा एक्सप्रेस से सवार हुए। सुबह चार बजे करीब ट्रेन ने उनको अलीगढ़ स्टेशन पर उतारा। यहां से वह कोई साधन न मिलने पर पैदल घर को चल दिए। सराय सुल्तानी के पास दो बदमाशों ने उन्हें यह कहते हुए रोक लिया कि वह पुलिसकर्मी हैं और आपकी चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद तमंचे के बल पर गली में अंधेरे में ले गए और तलाशी लेकर जेब से 25 हजार रुपये व हाथ में लगा कपड़ों का सूटकेस लेकर चले गए। पीड़ित बाद में सराय सुल्तानी चौकी पर भी गए। मगर वहां कर्मचारी न मिलने पर बिना पुलिस को सूचना दिए घर चले गए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरखुरानों ने फौजी को लूटा
बुलंदशहर के गढ़ैरा निवासी गजेंद्र पुत्र जगनपाल फौज में जगन्नाथपुरी में तैनात हैं। वह रविवार को छुट्टी लेकर अपने घर आने के लिए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रहे थे। रास्ते में जहरखुरानों ने उन्हें नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उनकी जेब से 25 हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों का बैग लेकर चंपत हो गए। बाद में साथी यात्रियों ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। यहां से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां होश आने पर उसने अपबीती बताई। बाद में पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed