{"_id":"5c1ab2b1bdec2257171e7c3d","slug":"201545253553-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर बाईपास पर छात्रा को मारी ट्रक ने टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर बाईपास पर छात्रा को मारी ट्रक ने टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज क्राइम, अमर उजाला, अलीगढ़
महानगर का खैर बाईपास हादसों का बाईपास साबित होता जा रहा है। अभी मासूूम वंशिका की मौत के बाद उसके परिजनों से लेकर स्कूल वालों तक के आंसू नहीं थमे हैं कि बुधवार को एक बार फिर गगन पब्लिक स्कूल की एक हाईस्कूल की छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई।
हालांकि गनीमत रही कि हादसे ने गंभीर रूप नहीं लिया और ट्रक से टकराने के बाद मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन बच्ची को निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे।
कोमल पुत्री सत्यप्रकाश थाना बन्नादेवी के सूत मिल, बीमा नगर में रहती है। गगन पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से सीधे कोचिंग जाने को निकली ही थी कि खैर बाईपास पर एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची के पैरों में चोट आई है। पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर परिवार वाले दहशत में आ गए थे। इधर, स्कूल स्टॉफ की आंखों के सामने एक बार फिर से वंशिका की मौत का मंजर ताजा हो गया।