{"_id":"5c116a0ebdec2241754a356f","slug":"201544645134-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत साधु व किसान दंपति के परिजनों को दो-दो लाख के चेक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत साधु व किसान दंपति के परिजनों को दो-दो लाख के चेक
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
14-15 सितंबर की रात बदमाशों ने गांव सफेदपुरा में दुर्रेनी माता मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान आए एक दंपती को भी मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में मुख्यमंत्री विवेकानिधि से साधु एवं किसान दंपती के परिजनों को दो-दो लाख के चेक बुधवार को विधायक ठा. दलवीर सिंह एवं एसएसपी ने दिये।
बताते चलें कि ग्राम सफेदपुरा में कलाई माइनर के पास दुर्रेनी माता मंदिर पर पुजारी रूपदास पुत्र त्रिलोकी सिंह उम्र 45 वर्ष, व योगेंद्र सिंह पुत्र राजपाल उम्र 40 वर्ष, विमलेश पत्नी योगेन्द्र सिंह उम्र 36 वर्ष की 14-15 सितंबर 2018 की रात्रि को निर्मम हत्या कर दी गई। सभी मृतक अत्यन्त गरीब लोग थे। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने पूर्व में स्थानीय स्तर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कराई थी। उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिवारीजनों की आर्थिक स्थिति व उनके छोटे-छोटे बच्चों के पालन पोषण एवं पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से आख्या मंगाकर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की थी। बुधवार को मृतक के परिवारीजन भावना पुत्री योगेंद्र कुमार को 2 लाख रुपये, देशराज पुत्र स्व. योगेन्द्र कुमार को 2 लाख रुपये तथा श्रीमती त्रिवेणी पत्नी त्रिलोकी को 2 लाख रुपये का चैक प्रदान किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर अतुल श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी प्रशासन उदय सिंह, रनवीर सिंह लोधी, तेजवीर सिंह लोधी, प्रेमपाल सिंह लोधी, प्रधान बाबूलाल, गौरव चौहान, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, विजय कुमार सिंह, जुगनू, डिंकल, शिव नारायण शर्मा, चेतन शर्मा, भोलम्बर, बाबूलाल, लख्मी सिंह, राजवीर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
परिजनों को धमकाने का आरोपी आज हो सकता गिरफ्तार
अलीगढ़। साधु एवं किसान दंपती की हत्या के आरोपियों के पक्ष में बयान देने के लिए मृतकों के परिजनों को धमकाने के मामले का आरोपी एवं शिवपाल यादव की सेक्युलर पार्टी का नेता आजमगढ़ निवासी एहसान खां गुरुवार को इस मामले को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना देने आ सकता है। उस पर मुठभेड़ में मारे गए इस कांड के आरोपी दो बदमाशों एवं जेल में निरुद्घ अन्य आरोपियों के पक्ष में मृतकों के परिजनों को धमकाने के मामले में नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के मुताबिक एहसान के खिलाफ अदालत से वारंट भी जारी हैं। अगर वह आया तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।