फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गांधी पार्क बस अड्डे पर चार यात्रियों की कटी जेब

गांधी पार्क बस अड्डे पर चार यात्रियों की कटी जेब

Mon, 24 Dec 2018 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क बस अड्डे पर चार यात्रियों की कटी जेब
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क बस अड्डे पर रविवार को जेबकतरों ने चार यात्रियों को अपना शिकार बना लिया। जेबकतरों ने यात्रियों की जेब काट मोबाइल, नगदी पार कर दी। इस दौरान दो जेबक तरे यात्रियों के हत्थे चढ़ गए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

खैर के आशीष कु मार शर्मा अपने परिवार संग शहर आए थे। गांधी पार्क बस अड्डे पर खड़ी बस में चढ़ने के दौरान एक जेबकतरे ने उनका मोबाइल पार कर दिया। वहीं, अकबरपुर निवासी विष्णु सिंह की भी जेब शातिरों ने बस में चढ़ने के दौरान काट ली।
विज्ञापन


विष्णु ने बताया कि उनकी जेब से मोबाइल, चार हजार की नगदी और पर्स में रखे जरूरी दस्तावेज उड़ा दिए। इसी प्रकार इगलास के प्रमोद की जेब काट जेबकतरों ने पर्स पार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद के मुताबिक पर्स में पांच हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज रखे थे। जेबकतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

वहीं, मथुरा कालेज की छात्रा डिंपल कुमारी शर्मा का मोबाइल भी पर्स से पार करने की कोशिश करते समय एक जेबकतरे को छात्रा ने दबोच लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने जेबकतरे की पिटाई लगा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed