{"_id":"5bb91890867a5568731d9c9a","slug":"191538857104-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम चार बजे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज शाम चार बजे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बारात आज महानगर में भ्रमण करेगी। इस दौरान शहर के मार्गों पर शाम को चार बजे से नो एंट्री रहेगी। एसपी यातायात ने बताया कि नो एंट्री के समय शहर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी मार्गो को प्रतिबंधित किया गया है।
रविवार को टीकाराम मंदिर से शाम चार बजे से श्रीराम बारात शुरू होगी। श्रीराम बारात समदरोड, रामघाट रोड, एसएमबी इंटर कॉलेज के सामने गली से विष्णुपुरी, सुदामापुरी, बजारिया, गुरुद्वारा, छर्रा अडडा, ओवर ब्रिज, जीटी रोड होती हुई रामलीला भवन जनकपुरी पहुंचेगी। श्रीराम बारात के दौरान शहर के अंदर सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके स्थान पर शहर के रुट को डायवर्ट किया गया है।
इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
- दिल्ली बुलंदशहर की ओर से सारसोल चौराहे की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन (रोडवेज) बाईपास होकर जाएंगी।
- आगरा-मथुरा रोड की ओर से सासनीगेट चौराहे से आने वाले सभी भारी वाहन बाईपास होकर निकलेंगे।
- अतरौली रोड व क्वार्सी चौराहे की तरफ आने वाले वाहन बाईपास होकर निकलेंगे।
बाईपास होकर अपने अपने गंतव्य को जाएंगे।
-एटा-कानपुर रोड, एटा चुंगी चौराहे की तरफ आने वाले भी वाहन बाईपास होकर निकाले जाएंगे।