फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गौकश और नशे के सौदागरों का गैंग दबोचा

गौकश और नशे के सौदागरों का गैंग दबोचा

Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गौकश और नशे के सौदागरों का गैंग दबोचा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर की देहली गेट पुलिस ने गोकशी व नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 शातिर तस्करों को गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान इस गिरोह के पांच अन्य साथी भाग जाने में सफल रहे।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात पुलिस टीम ने देहलीगेट ईदगाह के निकट तालाब किनारे इन बदमाशों को घेर लिया। पुलिस मुठभेड़ के बाद देहलीगेट के जंगलगढ़ी निवासी आमिर उर्फ बिज्जू, मुसीर, आमिर और ताहिर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से 1 पल्सर बाइक, एक 315 बार तमंचा, 2 कारतूस व 1 खोखा सहित 850 ग्राम नशीला पाउडर मिला है। बरामद बाइक चोरी की है। इनके 5 साथी मौके से फरार हो गए। यह लोग शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायों को पकड़ते हैं, उन्हें काटते हैं और फिर उस गोमांस को बेच देते हैं। साथ ही नशीले पाउडर की तस्करी भी करते हैं। इन घटनाओं में ये चोरी के वाहन का इस्तेमाल करते हैं। देहलीगेट थाने में यह पहले से ही 4 मुकदमों में नामजद आरोपी हैं।

इस दौरान फरार हुए साथियों में सराय मियां निवासी काला, बिल्ला व फईम, जंगलगढ़ी निवासी आजाद और शाहिद शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस टीम में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह व उनकी पूरी टीम शामिल रही।

चोरी की 2 बाइकों सहित तीन दबोचे
देहली गेट पुलिस ने ही चोरी की 2 बाइकों के साथ नीबरी बाग से गुरुवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कि इनसे चोरी की हीरो होंडा शाइन और हीरो होंडा सीडी डीलक्स बाइक मिली हैं। पकड़े गए लोगों में देहलीगेट के ही सराय मियां निवासी मोहम्मद शाहिद व बिलाल और कोतवाली के भुजपुरा में रह रहे बंटी पुत्र शराफत शामिल हैं। बंटी मूल रूप से बरला के अरनी गांव का है। इन्होंने पूछताछ में बताया है कि ये बाइकें उन्होंने छर्रा के बाईकला निवासी कासिम पुत्र मरहूम उस्मान से खरीदी हैं। कासिम भी इनका साथी है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर देहलीगेट में पहले से प्राण घातक हमले सहित 3 मुकदमे दर्ज हैं। देहलीगेट के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार इनसे तमंचा कारतूस आदि भी बरामद हुआ है।


चोरी के बक्कल सहित दबोचा
इधर, सासनी गेट पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी रवि निवासी समनापाड़ा को चोरी के 22 किलो बेल्ट के बक्कलों के साथ गिरफ्तार किया है। यह इलाके में हुई चोरी के मुकदमे में कई दिन से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed