फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टप्पेबाजों से मेरे बेटे का माल बरामद कराओ

टप्पेबाजों से मेरे बेटे का माल बरामद कराओ

Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों से मेरे बेटे का माल बरामद कराओ
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर से सटे अलीगढ़-पलवल हाईवे के नादा पुल के पास मंगलवार दोपहर टप्पेबाजों का शिकार हुए आस्ट्रेलियन इंजीनियर की मां सरोज देवी बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंच गईं। उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि खुद उनके बेटे को नहीं पता कि क्या-क्या चोरी गया है।

उसकी जेब का पर्स तक बैग में रखा चला गया है। अब वह फरीदाबाद अपनी ससुराल में रुककर नए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। इसके बाद ही आस्ट्रेलिया जाएगा। एसएसपी से उसने आरोपियों को पकड़कर बेटे का माल बरामद कराने का अनुरोध किया। इस पर एसएसपी ने उन्हें ठोस भरोसा दिया।
विज्ञापन


रामघाट रोड क्वार्सी की राज्य कर्मचारी कॉलोनी मकान नंबर 118 निवासी इंद्रपाल शर्मा की पत्नी सरोज देवी ने बताया कि उनके बेटे ने जाते समय सेंटर प्वाइंट की ड्रग शॉप से कुछ दवाएं खरीदी थीं। तभी उसने अपनी जेब का पर्स भी बहू निधि को बैग में रखने के लिए दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते जेब में रखे रुपये भी उस बैग में चले गए। उसे खुद नहीं मालूम कि पर्स में कितने रुपये थे। यहां से घटना होने के बाद वह फरीदाबाद पहुंच गया है। वहां अपना, बहू व बेटों का पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रयासरत है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में पासपोर्ट बन जाएगा। इसके बाद अब 2 मई को वह आस्ट्रेलिया जा पाएगा।

महिला की मानें तो बैग में कपड़ों के अलावा जो सामान याद है वह तो तहरीर में लिखवा दिया गया है। इसके अलावा और भी बहुत से कीमती सामान गए हैं।

इसलिए उन चोरों का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। एसएसपी ने बुजुर्ग महिला की बात सुन भरोसा दिलाया कि जल्द मामले में गिरफ्तारी होगी। वहीं एएसपी नीरज जादौन से वार्ता कर मामले में जल्द खुलासे के निर्देश दिए।


बता दें कि मंगलवार दोपहर इंजीनियर मनीष अपनी इंजीनियर पत्नी निधि व दो बेटों संग आस्ट्रेलिया जाने के लिए निकले थे। तभी टप्पेबाजों ने उनका बैग कार से चोरी कर लिया। इसका मुकदमा मंगलवार को ही लोधा थाने में दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed