फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कासमील कंपाउंड में हाईवेयर कारखाना से तीन लाख की चोरी

कासमील कंपाउंड में हाईवेयर कारखाना से तीन लाख की चोरी

Tue, 15 Jan 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
कासमील कंपाउंड में हाईवेयर कारखाना से तीन लाख की चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


क्वार्सी के कासमील कंपाउंड में संचालित एक हार्डवेयर कारखाने पर चोरों ने निशाना साध दिया। चोर कारखाने की छत में लगे लोहे के जाल को काटकर गल्ले में रखी तीन लाख रुपये की नकदी लेकर भाग गए। सोमवार सुबह कारखाना खोलने पहुंचे मैनेजर ने गल्ले से पैसे गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर फैक्ट्री मालिक पहुंच गया। थाना पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

राजीव गुप्ता निवासी रोहणी, दिल्ली की क्वार्सी के कासमील कंपाउंड, नौरंगाबाद में हार्डवेयर की फैक्ट्री संचालित है। वह दिल्ली में रहते हैं और फैक्ट्री को मैनेजर गुड्डू संभालता है। गुड्डू रविवार रात को फैक्ट्री को हर रोज की तरह बंद करके गया था। इसके बाद रात में तीन चोर फैक्ट्री की छत में लगे लोहे के जाल को काटकर अंदर प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री के गल्ले में रखी तीन लाख की नकदी चुरा ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर, गुड्डू की सूचना पर फैक्ट्री संचालक भी शहर आ गया। फैक्ट्री संचालक ने थाना क्वार्सी में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश कैद हुए हैं। तीनों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed