फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्टेडियम में चोरी, दीवार फांद कर कूदे युवा

स्टेडियम में चोरी, दीवार फांद कर कूदे युवा

Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में चोरी, दीवार फांद कर कूदे युवा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अंधेरी रात में अब अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम भी सुरक्षित नहीं है। इसको वही खिलाड़ी निशाना बना रहे हैं, जो यहां दौड़ भाग कर अपना नाम रोशन करते हैं। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे क्वार्सी थाने के सामने गली नंबर चार के सहारे स्टेडियम की दीवार को चार पांच युवक फांद गए। इन युवकों ने अंदर पहुंच कर जिम के कक्ष का ताला तोड़ दिया।

ताला तोड़ कर हैंडल्स सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए और तोड़फोड़ भी की। इस पर आवाज सुनकर चौकीदार ने शोर मचाया तो यह वापस दीवार फांद कर फरार हो गए। इस दौरान भाग दौड़कर टिर्री चालक सहित दो को दबोच लिया गया। जिसने अपने साथियों में एक राष्ट्रीय स्तर के एथलीट को शामिल होना बताया है।
विज्ञापन


उप क्रीड़ाधिकारी अश्विनी त्यागी ने बताया कि इस मामले में एक राष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स के शामिल होने की बात सामने आई है। थाना क्वार्सी पुलिस को लिखित तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज होने की कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिर्री चालक सहित एक लड़के को मौके से पकड़ा गया है, जिसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस युवक के साथ तीन चार और युवक शामिल हैं, सभी खिलाड़ी बताए जा रहे हैं। मौके से ताला तोड़कर 8 हैंडल्स चोरी किए हैं और सामान भी तोड़ा गया है।


ये बेहद शर्मनाक है कि खिलाड़ी ही चोरी जैसी ओछी हरकत को अंजाम दे रहे हैं। पूर्व में भी ये खिलाड़ी इस तरह की घटिया हरकत कर चुके हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे ने बताया कि इस मामले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed