फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महिला ने ससुराल वालों से बताया जान का खतरा

महिला ने ससुराल वालों से बताया जान का खतरा

Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
महिला ने ससुराल वालों से बताया जान का खतरा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना सासनी गेट इलाके में रहने वाली एक महिला ने शादी के करीब दस वर्ष बाद ससुराल वालों पर अपनी और अपने पति की जान की सुरक्षा का खतरा जताते हुए हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में थाना सासनी गेट में एक मुकदमा भी दर्ज है, लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

महिला का कहना है कि उसने अंतरजातीय विवाह किया है। उसके पति दूसरी जाति से हैं। उसके ससुर पुलिस विभाग से रिटायर इंस्पेक्टर हैं। उसके दो बच्चे एक नौ वर्षीय बेटा और दूसरा पांच वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरी जाति से होने के चलते ही ससुराल वाले उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके साथ मारपीट की गई और यही नहीं दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की रिपोर्ट थाना सासनी गेट में दर्ज है, लेकिन आरोेपी खुले आम घूम रहे हैं। थाना सासनी गेट के प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज है।

हम लोग मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि यह आपस का घरेलू विवाद है। कई बार दोनों पक्षों को सामने बैठाया है। महिला के ससुर ने कई बार पेशकश की है कि महिला को क्या चाहिए।


वह घर और पैसा देकर उसके परिवार को अलग रहने की व्यवस्था कर देने पर भी सहमत हैं, लेकिन दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी है। अगर कोई ताजा घटनाक्रम हुआ है तो महिला रिपोर्ट दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed