फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बर्तन व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी

बर्तन व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी

Thu, 10 May 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बर्तन व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के पुराने शहर के अति घने दही वाली गली इलाके के एक बर्तन व्यापारी के बंद मकान से चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े कई लाख की चोरी को अंजाम दे दिया। वारदात उस समय हुई, जब वह अपने बेटे के घर बच्चों से मिलने गए थे। शाम को लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई।

दही वाली गली निवासी कमरुद्दीन अल्वी की बाजार में बर्तन की दुकान है। उस पर वह खुद और बेटा जैनुद्दीन बैठते हैं। बेटा अपने परिवार के साथ पहासू हाउस सिविल लाइंस में रहता है।
विज्ञापन


दोपहर बाद करीब पांच बजे यह बच्चों से मिलने पहासू हाउस वाले घर पर गए थे और दही वाली गली स्थित मकान से ताला लगा गए थे। शाम सात बजे जब यह वहां पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर सेफ से करीब 2.10 लाख रुपये नकद और जेवरात सहित छह लाख का माल ले गए थे। सूचना पर अन्य परिजन व पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।


बहन की गमी में जा रही महिला से झपटी जंजीर
महानगर के सासनी गेट इलाके में एडीए कॉलोनी में दोपहर में बहन की मौत पर उसकी गमी में जा रही महिला के गले से बाइक सवारों ने जंजीर झपट ली। इस दौरान महिला ने शोर मचा दिया और बदमाश भागने लगे। महिला ने जंजीर भी वापस छीन ली। इसके चलते बदमाश जंजीर नहीं ले जा सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। बताया गया है कि लोधी विहार निवासी हेमलता की बहन सुधा गुप्ता यहां एडीए में रहती थीं, जिनका मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार को बहन की गमी में होने जा रही थीं, तभी बदमाशों ने जंजीर खींची। मगर महिला ने बदमाश के हाथ से जंजीर वापस झपट ली और शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed