फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सांसद के घर के पास महिला की चेन लूटी

सांसद के घर के पास महिला की चेन लूटी

Sat, 13 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
सांसद के घर के पास महिला की चेन लूटी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

विद्यानगर स्थित सांसद सतीश गौतम के घर के पास कालोनी में ही टहल रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। बेहद सुरक्षित और पाश इलाके में हुई इस घटना से कालोनी के लोग हैरत में हैं। दूसरी ओर थाना मडराक क्षेत्र में बढ़ौली फतेह खां मोड़ के पास गैस गोदाम कर्मचारी से बाइक और कैश लूटने की कोशिश की गई। जिसमें मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विद्यानगर के वैष्णो टावर में प्रोविजन स्टोर संचालित करने वाले अजय गुप्ता रहते हैं। शुक्रवार की शाम को इनकी पत्नी सीमा गुप्ता अपार्टमेंट के पास ही टहल रही थीं। इस दौरान बाइक सवार वहां से गुजरे और उनकी सोने की चेन खींचने लगे। सीमा गुप्ता ने विरोध किया तो चेन का लाकेट उनके हाथ में रह गया और चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए। सीमा गुप्ता ने चीख पुकार मचाई और लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। वैष्णो टॉवर में ही सांसद सतीश गौतम का आवास है। बेहद सुरक्षित समझे जाने वाले इलाके में लूट की घटना से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा थाना मडराक के बढ़ौली फतेह खां पर तिवारी गैस गोदाम के दो कर्मचारी जितेंद्र और सुनील बाइक से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने कर्मियों से लूट की कोशिश की। लेकिन गैस गोदाम कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। जिसके बाद मौके पर भीड़ को इकट्ठा होेते देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। बाद में बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed