{"_id":"5bbbb605867a55283c666037","slug":"171539028485-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औगर के दंबग से त्रस्त ग्रामीण एसएसपी के दर पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औगर के दंबग से त्रस्त ग्रामीण एसएसपी के दर पे
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
बरौली विधानसभा के गांव औगर के सैकड़ों ग्रामीण सोमवार को एसएसपी अजय साहनी के पास पहुंचे। उनके साथ बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह भी थे। ग्रामीणों ने एसएसपी को बताया कि उनके ही गांव का एक दबंग अलग अलग झूठे मामले गढ़ कर उन्हें फंसा रहा हैै।
ये दबंग अपनी पत्नी और एक अन्य महिला को आगे कर लोगों को मुकदमों में फंसाता है। अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो बड़े अधिकारियों से पैरवी कर मुकदमा दर्ज करा लेता है। जबकि हकीकत में ये सभी मुकदमे झूठे होते हैं। जिसकी जांच पुलिस अधिकारियों से कराई जा सकती है।
ग्रामीण यहां शिकायत करते करते रो दिए। एसएसपी ने संबंधित सीओ गभाना से बात कर पूरा मामला बताया। उनसे कहा कि आगे से उस दबंग की किसी शिकायत पर जांच पड़ताल करने के बाद ही मुकदमा दर्ज कराएं। बरौली विधायक दलवीर सिंह ने भी ग्रामीणों की बात का समर्थन करते हुए उक्त झूठे मुकदमों को वापस कराने, ग्रामीणों को राहत देने की बात कही। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि उचित कार्रवाई करें।