{"_id":"5bb91a81867a5568191e3c59","slug":"171538857601-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन धिकारियों का पैसे लेते हुए वीडियो सर्वाजनिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन धिकारियों का पैसे लेते हुए वीडियो सर्वाजनिक
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
अतरौली कस्बा के रहने वाले लकड़ी कारोबारी ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर व दो फ ोरेस्ट गार्डों पर 20 हजार रुपये लेने की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। यही शिकायत बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह से भी की है।
शनिवार को मीडिया से मुखातिब विधायक ने कहा कि इस प्रकरण के साक्ष्य के रूप में वीडियो देते हुए तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की गई है। इधर, डिप्टी रेंजर ने आरोप निराधार बताये हैं और जिला वन अधिकारी ने वीडियो की जांच कर उचित कार्यवाही करने को कहा है।
विधायक ने बताया कि अतरौली कस्बा के मौहल्ला बरोलिया टोला निवासी शकील पुत्र मो. रशीद लकड़ी का कारोबार करते हैं। इन्होंने लिखित शिकयत में कहा है कि वह बीती 26 सितंबर को साहब सिंह निवासी शेरपुर के आम के बाग में सूखे गिरे 6-7 आम के पेड़ उठाने गया था। तभी वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव खन्ना, अतरौली स्टाफ फ ोरेस्ट गार्ड किशनलाल व योगेश गौतम मौके पर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए उसको अतरौली रेंज ऑफि स ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि कार्यालय में ही लकड़ी कारोबारी से 20 हजार रुपये लिए गए, जिसकी वीडियो क्लिपिंग मौजूद है। ये रुपये तीनों कर्मियों में बांटे गए। इसके बाद शकील को छोड़ा गया। इसकी पूरी वीडियो वहीं पर मौजूद एक अन्य युवक ने बनाई।
विधायक ने कहा कि इसकी शिकायत और वीडियो मुख्यमंत्री के सचिव और डीएम को भेजी है। दोनो ही अधिकारियों ने सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इधर, डिप्टी रेंजर राजीव खन्ना ने आरोपों को निराधार बताया है।
वहीं डीएफ ओ श्रीधर त्रिपाठी का कहना है कि संबंधित लकड़ी कारोबारी की आरा मशीन प्रतिबंधित है, जो जब्त कर ली गई है। वह अदालत से ही छूट सकती है। शकील इस आरा मशीन को छुड़वाना चाहता है। इसीलिए आरोप लगा रहा है। जो वीडियो वायरल हुआ है। उसकी जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।