{"_id":"5bb52d79867a557feb4e3a6c","slug":"171538600313-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर का अलाद्दीन हुक्का-बार सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनपुर का अलाद्दीन हुक्का-बार सील
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। महानगर में नशे का कारोबार दिन रात फल फूल रहा है। खुलेआम हुक्काबार चल रहे हैं। जिनमें फ्लेवर व तंबाकू की आड़ नशीली दवाएं परोसी जा रही हैं। ‘अमर उजाला’ इस कारोबार पर लगातार प्रहार कर रहा है। जिला प्रशासन भी इन पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात रामघाट रोड के किशनपुर तिराहे पर संचालित अलाद्दीन हुक्का बार पर छापा मारा गया। छापे में छह बड़े और पांच छोटे हुक्के और अलग अलग फ्लेवर की तंबाकू के कई बंडल मिले हैं।
इनके साथ ग्राहकों को दिये जाने वाले आफरों की पर्चियां मिली हैं। जिसमें चार सौ रुपये के हुक्के के साथ कोल्डड्रिंक भी परोसने का जिक्र है। तंबाकू के कश लगाने के बाद गला सूखने पर यहां कोल्डड्रिंक पिलाई जाती थी। इनके ग्राहकों में हाईस्कूल और इंटर में पढ़ने वाले टिन-एज छात्र अधिक हैं जिनको पहले शौकिया हुक्का पिलाया जाता है और उसके कुछ दिन बाद वह तंबाकू के आदी हो जाते हैं और स्थायी ग्राहक बन जाते हैं।
छापे में यहां पर कई नशीली दवाएं, मैन फ्लेवर, मिंट फ्लेवर, स्ट्राबरी फ्लेवर, रोमियो जूलियट सहित कई फ्लेवर के तंबाकू के अलग अलग ब्रांड मिले हैं, जो हुक्के में परोसे जाते थे। छापे के दौरान एफडीए की टीम ने ये सारा सामान सील कर दिया है।
विज्ञापन
इसके नमूने भी भर लिए हैं। मौके पर ही पूरे मामले की लिखापढ़ी भी की गई है। बार को सील कर दिया गया है। पॉलिथीन और प्लास्टिक की प्रतिबंधित सामग्री भी यहां मिली है जिस पर मौके पर ही पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। अलाद्दीन कैफे के मालिक नीरज सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह गभाना के रहने वाले हैं। इसके मैनेजर अभिषेक प्रताप पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी छर्रा अड्डा गली नंबर तीन के निवासी है। मौके पर मिले अभिषेक ने बताया कि उनके हुक्का बार में फ्लेवर्ड हुक्का परोसने का लाइसेंस है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि हुक्का बार संचालन के कागजात चेक किए जा रहे हैैं। इस बार में एक बंद कमरा है, जिसमें बैठने के लिए केबिन बनाए गए थे। यहां का माहौल दम घोटूं है।
फिलहाल हुक्का बार को सील कर दिया गया है। इसकी भी जांच पड़ताल कराई जा रही है। छापे में एफडीए की टीम, सिटी मजिस्ट्रेट नलिन कुमार सहित क्वार्सी थाने का पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। इस दौरान आसपास की दुकानों में गहमागहमी का माहौल रहा।