{"_id":"5b675b964f1c1bed238b4e00","slug":"171533500310-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल कार्यकर्ता के घर पर हमला, भीड़ ने थाना घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बजरंग दल कार्यकर्ता के घर पर हमला, भीड़ ने थाना घेरा
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के तुर्कमान गेट इलाके में पड़ोसी से जमीनी विवाद पर रविवार दोपहर एक बजरंग दल कार्यकर्ता के घर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान मारपीट में मां के अलावा परिवार की एक गर्भवती महिला को भी पीटा गया। इसके बाद भीड़ ने थाना घेर लिया, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में हिरासत में ले लिया। इस बात पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए और कोतवाल से नोकझोंक भी हुई। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर मसला शांत हुआ।
कोतवाली के तुर्कमान गेट निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता संजय सैनी के बगल के प्लाट को लेकर कुछ पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। संजय का आरोप है कि इसी विवाद में नामजदों ने दोपहर में उसके घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान संजय की मां लक्ष्मी देवी व परिवार की कुछ महिलाएं बैठी हुई थीं। तभी नामजदों ने लाठी, डंडों आदि से जमकर मारपीट की।
इस दौरान मां लक्ष्मी के अलावा परिवार की महिला रजनी व एक अन्य गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और ईंट-पत्थर तक फेंके गए। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावर पक्ष के दर्जन भर व संजय पक्ष के तीन लोग हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
इस सूचना पर बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता व समर्थक भीड़ थाने पहुंच गई। जहां पुलिस ने इन सभी पर शांति भंग में कार्रवाई की। इस बात पर बजरंगी भड़क गए। कोतवाल से नोकझोंक तक हुई। बाद में पुलिस ने सभी को मेडिकल परीक्षण को भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। साथ ही संजय पक्ष की ओर से तहरीर भी दी गई।
इस मौके पर बजरंग दल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा, इन्द्रपाल, मोनू पंडित, अमित भारद्वाज, रितेश राहुल सक्सेना, नीरज पंडित, अजय गुप्ता, शैलेंद्र, आशु सक्सेना, मयंक कुमार, हनी वार्ष्णेय विशाल देशभक्त आदि थे। इधर, इंस्पेक्टर राजीव सिरोही के अनुसार फिलहाल दोनों ओर से शांति भंग में कार्रवाई की गई है। बाकी तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।