फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चोरी की दो बाइकों सहित पांच दबोचे

चोरी की दो बाइकों सहित पांच दबोचे

Sun, 20 May 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चोरी की दो बाइकों सहित पांच दबोचे
क्राइम न्यूज , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क क्षेत्र में पुराने बस अड्डे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को दबोच लिया। इनसे दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

शनिवार को बस स्टैंड पर जब पुलिस चेकिंग कर रही थी तो इस पर मुखबिर ने सूचना दी कि शाहकमाल रोड पर लकड़ी की टाल पर तीन लड़के एक चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के मकसद से खड़े हैं।
विज्ञापन


इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बदमाशों को एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम मोहित पुत्र रामदास, निवासी सराय वृंदावन सासनी गेट, आकाश पुत्र देवकुश निवासी न्यू गोपाल पुरी, थाना सासनी गेट और शिवम पुत्र आर मुगम, निवासी भुजपुरा तिराहा कोतवाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। बदमाशों ने बताया कि यह बाइक थाना क्वार्सी से 10-12 दिन पहले चुराई गई है। बदमाशों की निशानदेही पर मथुरा रोड सासनी गेट में राकेश मिस्त्री की दुकान से राकेश पुत्र कल्याण सिंह और भीम सिंह पुत्र राकेश के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और बरामद की। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed