फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अभद्र व्यवहार करने पर बैंक कर्मी के खिलाफ तहरीर

अभद्र व्यवहार करने पर बैंक कर्मी के खिलाफ तहरीर

Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अभद्र व्यवहार करने पर बैंक कर्मी के खिलाफ तहरीर
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बैंक कर्मी के अभद्र बर्ताव से आहत भाजपा नेता की पत्नी ने क्वार्सी थाने में तहरीर दी है। विष्णुपुरी निवासी अनुभा संदीप गुप्ता अपने पति संदीप चाणक्य (भाजपा नेता एवं सांसद सतीश गौतम के करीबी) के साथ गत दिनों नौरंगाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बचत खाता खुलवाने गई थीं।

बकौल संदीप उन्होंने फार्म भर कर कर्मचारी को दिया। जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड दे दिया। 12:20 बजे कागज दिए। आधा घंटे बाद भी कुछ नहीं हुआ तो संबंधित कर्मी से पूछा क्या हुआ..? इस पर उसने तल्ख जवाब दिया.. कि क्या मैं खाते खोलने के लिए बैठा हूं..? ये कह कर कागजात फेंक दिए।
विज्ञापन


शिकायत करने पर उनको बाहर फेंकवाने की धमकी दी। संदीप ने बताया कि क्वार्सी थाने में 25 अप्रैल को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था, लेकिन तीन दिन बाद भी एसओ ने संबंधित बैंक कर्मी से पूछताछ तक नहीं की है। यही नहीं अनुभा गुप्ता के भी बयान नहीं लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इस मामले से एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव सहित दूसरे अधिकारियों को अवगत कराया गया है। बैंक प्रबंधक से शिकायत की तो उन्होंने भी नहीं सुनी। अगर उनके साथ ये बर्ताव हो रहा है तो आम जन का क्या हाल होगा..?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed