फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सरेंडर से पहले सपा नेता रंजीत चौधरी गिरफ्तार

सरेंडर से पहले सपा नेता रंजीत चौधरी गिरफ्तार

Mon, 12 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सरेंडर से पहले सपा नेता रंजीत चौधरी गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एबीवीपी के नगर सहमंत्री पंकज आर्य पर हमले के मुकदमे में नामजद आरोपी सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि वह सोमवार को सरेंडर करने की तैयारी में था, मगर इससे पहले पुलिस को भनक लग गई और उसे हरियाणा से अलीगढ़ आते समय दबोच लिया गया।

अब कोर्ट में सोमवार को पेशी के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। बता दें कि शनिवार को ही पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में पति के संबंध में पूछताछ कर छोड़ा था।

करीब पखवाड़ा पहले अचल ताल के निकट अखिल भारतीय विद्यार्थी के नगर सहमंत्री पंकज आर्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था। घटना की रिपोर्ट सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, अर्जुन सिंह भोलू व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना गांधी पार्क में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


तभी से पुलिस नामजदों को तलाश रही है। शनिवार को पुलिस को भनक लगी कि फरार रंजीत अपनी पत्नी से संपर्क में है। इस पर पत्नी भावना को पुलिस दोपहर में घर से महिला थाने लेकर आई और उससे कुछ तथ्यों पर जानकारी लेकर हिदायत दी कि या तो वह सरेंडर करा दें, अन्यथा आगे गंभीर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच तय हुआ था कि सोमवार को रंजीत को सरेंडर करा दिया जाएगा। इस पर पुलिस को शनिवार देर शाम खबर लगी कि वह हरियाणा से अलीगढ़ आ रहा है और सोमवार को सरेंडर करेगा।


इसी खबर पर गांधीपार्क पुलिस ने एसओजी की मदद से सटीक मुखबिरी व घेराबंदी के आधार पर उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के अनुसार रंजीत को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed