{"_id":"5cd73463bdec2207594b0932","slug":"161557607523-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा बेचने से इंकार करने पर दबंगों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गांजा बेचने से इंकार करने पर दबंगों ने की मारपीट
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी इलाके के रजा नगर के एक परिवार के साथ क्षेत्र के दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंग परिवार के सदस्य नबी हसन से गांजा बेचने को कह रहे थे। नबी हसन की पत्नी ने गांजा बिक्री का काम करने से इंकार किया तो दबंगों ने नबी हसन सहित परिवार की पिटाई लगा दी।
उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट की। नबी हसन की पत्नी रुखसाना का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो उन्होंने मामले में कार्रवाई करने की बजाय तहरीर फाड़ दी। मजबूरन इस मामले में दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने एसएसपी के पास जाना पड़ा। एसएसपी ने परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच करा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।