फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रेमी ने युवती के गले पर ब्लेड मारा, घायल

प्रेमी ने युवती के गले पर ब्लेड मारा, घायल

Tue, 02 Apr 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ने युवती के गले पर ब्लेड मारा, घायल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना गांधी पार्क के कमालपुर क्षेत्र में प्रेमी संग बाइक पर गई युवती को उसके प्रेमी ने गले पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। आरोप है कि घायल हालत में उसे तड़पता छोड़ वहां से फरार हो गया। युवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां सोमवार दोपहर बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाना गांधी पार्क में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि युवती पिछले दिनों अपना घर छोड़कर प्रेमी संग भाग गई थी।


थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा के अनुसार युवती अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पता चला है कि वह डेढ़ माह पहले अपने गांव के ही प्रेमी संग भागकर दिल्ली चली गई थी। यहां दोनों गुडगांवा में रहने लगे थे। डेढ़ सप्ताह पहले प्रेमी उसे वहां अकेली छोड़कर अपने गांव आ गया था। वापस न लौटने पर रविवार रात को युवती ट्रेन से अलीगढ़ आ पहुंची। उसने प्रेमी को जंक्शन पर ही बुला लिया। रात करीब एक बजे दोनों बाइक से कमालपुुर होते हुए आगरा रोड की ओर जाने लगे।
विज्ञापन


यहां किसी बात को लेेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। युवती के अनुसार मामूली अनबन में प्रेमी ने उसके गले पर ब्लेड मार दिया और घायल हालत में छोड़कर भाग गया। घायल अवस्था में ही उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। युवती के परिजनों ने हमलावर प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश जारी है। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर है। गले पर चोट होने के कारण वह ठीक से बोल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed