फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दिल्ली से भागकर प्रेमी के पास आई युवती, युगल निकाह को अड़ा

दिल्ली से भागकर प्रेमी के पास आई युवती, युगल निकाह को अड़ा

Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से भागकर प्रेमी के पास आई युवती, युगल निकाह को अड़ा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दिल्ली की एक युवती शनिवार को प्रेम प्रसंग के चलते अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी अपने प्रेमी के पास भागकर आ गई। यहां दोनों ने आपसी सहमति से निकाह करने की योजना बनाई।

परिजनों से जान का खतरा होने के कारण प्रेमी युगल एसएसपी के पास सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचा। एसएसपी ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को मामला सुपुर्द करते हुए दोनो के परिजनों को बुलाकर आपसी रजामंदी से निकाह कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसएसपी के फैसले से प्रेमी युगल के मंसूबों पर पानी फिर गया। बातचीत को थाने पहुंचे युवती के परिजन उसे समझा बुझाकर अपने साथ ले गए। इधर, हारकर युवक भी युवती को छोड़ने को तैयार हो गया। देर शाम तक दोनों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुजपुरा निवासी युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। एक साल पहले युवती की उससे मुलाकात क्षेत्र के ही एक निकाह समारोह में हुई थी। दोनों के बीच वहां से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

इसके बाद दिल्ली में रहते हुए प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने निकाह करने का फैसला किया। युवक के अनुसार दोनों ने अपने-अपने परिजनों से निकाह कराने की बात कही।

मगर, युवती के परिजन इस बात पर राजी नहीं हुए। युवक ने बताया कि शनिवार को युवती दिल्ली से भागकर अलीगढ़ जंक्शन पर आ गई। मैंने अपने परिवार को इस बात की खबर दी तो उन्होंने निकाह करने को हामी भर दी।


इधर, युवती के परिजनों से जान की सुरक्षा का खतरा होने के कारण एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

थाने में फिरा मंसूबों पर पानी
एसएसपी के निर्देश पर थाना सिविल लाइंस पुलिस प्रेमी युगल को थाने लेकर पहुंच गई। यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया। काफी देर तक दोनों परिवारों के बीच गहमागहमी भरा माहौल रहा। युवती के परिजन बार-बार उसे मनाने का प्रयास करते रहे। परिजनों के समझाने पर अंत में युवती ने उनके साथ जाने का फैसला किया। इससे युवक का दिल टूट गया। युवक ने भी युवती के फैसले पर हामी भर दी। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के मुताबिक दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द करके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed